Skill DevelopmentInstitute Of Dynamic Martial Arts
रूपा जी Zenith Social Foundation के तरफ से मुफ्त ट्रेनिंग लेती हैं। हम आशा करते हैं कि रूपा जी का भविष्य उज्जवल हो।
Read more
जमुई के सोनो प्रखंड के गंदर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भुराहा में जेनिथ सोशल फाउंडेशन के बैनर तले योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान फाउंडेशन के जिला महासचिव पियुष बरनवाल ने बच्चों को योग एवं कराटे के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी काफी प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से निखारा जा सकता है। इस अवसर पर जिला महासचिव पियुष बरनवाल, विद्यालय की शिक्षिका रूबी कुमारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। जेनिथ सोशल फाउंडेशन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल, योग एवं आत्मरक्षा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
Skill Developmentरूपा जी Zenith Social Foundation के तरफ से मुफ्त ट्रेनिंग लेती हैं। हम आशा करते हैं कि रूपा जी का भविष्य उज्जवल हो।
Read more